किसान विरोधी है मोदी सरकार-राहुल
(India)
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी गुरुवार को दो दिवसीय दौरे पर ओडिशा पहुंचे हैं. यहां उन्होंने किसानों से जुड़े मुद्दों भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया. इसके साथ ही वह बारगढ़ जिले में किसान बचाओ मार्च की अगुवाई करेंगे. यह मार्च करीब 7 किलोमीटर तक जाएगा. राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए पूछा कि-अच्छे दिन कहां हैं? उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकार किसान विरोधी है और किसानों के हित में कोई काम नहीं कर रही. बता दें कि कर्ज में दबे होने के चलते पश्चिम ओडिशा में कई किसानों ने आत्महत्या कर ली है. ओडिशा यात्रा के पहले दिन राहुल आत्महत्या करने वाले किसानों के परिजनों से मुलाकात करेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।