‘आडवाणी खेमे से होने के कारण मुझे हाशिए पर डाला’
(India)
भाजपा में हाशिये पर चल रहे सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि पार्टी की ओर से उन्हें हाशिये पर डालने का कारण शायद यह है कि वह आडवाणी खेमे से जुड़े हुए हैं। सांसद ने कहा कि बिहार चुनाव में राजग के चुनाव प्रचार अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका नहीं मिलने से उन्हें पीड़ा हुई है। उन्होंने नीतीश कुमार को देश के सर्वश्रेष्ठ मुख्यमंत्रियों में एक बताया और कहा कि दोस्ती पार्टी के दायरे से परे होती है। जब पूछा गया कि उन्हें पार्टी में हाशिये पर डाल दिया गया क्योंकि वह लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में प्रधानमंत्री पद की होड़ के दौरान लाल कृष्ण आडवाणी के साथ थे, उन्होंने कहा, ‘‘हो सकता है कि मुझे निशाना बनाया गया हो क्योंकि मैं आडवाणी खेमे से जुड़ा हूं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व को परोक्ष रूप से चुनौती देते हुए कहा कि वह लोकप्रिय है और निर्दलीय के रूप में भी चुनाव लड़ सकते हैं एवं जीत सकते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।