मांझी के कारण टला सीट बंटवारे का ऐलान
(India)
बिहार के पूर्व सीएम और हम नेता जीतनराम मांझी चुनाव में सीटों को लेकर बीजेपी से जबरदस्त मोल-भाव कर रहे हैं. इसी का नतीजा है कि शनिवार को भी एडीए की तरफ से सीट बंटवारे का ऐलान टल गया.जीतनराम मांझी ने रामविलास पासवान की अगुवाई वाली एलजेपी के बराबर सीटों की मांग करके एनडीए में हलचल बढ़ा दी है. खबर है कि बिहार बीजेपी के नेता मांझी के इस मोलभाव से नाराज हैं. प्रदेश बीजेपी के बड़े नेता अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं, लेकिन पेच सुलझना आसान नहीं दिख रहा.बीजेपी अध्यक्ष ने आज कोर ग्रुप की बैठक बुलाई है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।