4.65 लाख नकदी के साथ पकड़ा गया मांझी का बेटा
(India)

हिंदुस्तान अवाम मोर्चा (हम) के चीफ और पूर्व सीएम जीतनराम मांझी के बेटे प्रवीण को पुलिस ने रविवार को चार लाख पैंसठ हजार रुपए के साथ पकड़ा। पुलिस ने उन्हें जहानाबाद में पकड़ा। प्रवीण अपनी वेंटो कार में यह कैश लेकर जा रहे थे। पुलिस ने उन्हें चेकिंग के लिए रोका था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर लागू हुए आचार संहिता की वजह से ज्यादा से ज्यादा 50 हजार रुपए कैश लेकर चला जा सकता है। प्रवीण ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी कि अधिकतम 50 हजार रुपए ही लेकर चला जा सकता है। प्रवीण के मुताबिक, उन्होंने यह रकम कर्ज के तौर पर एक शख्स से ली थी। प्रवीण ने पुलिस को बताया है कि यह पैसा पटना के कंकड़बाग में घर बनाने के लिए ले जा रहे थे। उनके पास इस बात के सबूत भी हैं, जो पुलिस के मांगने पर दिए जाएंगे। प्रवीण ने हिरासत में लिए जाने की खबर को भी खारिज किया।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।