जंगलराज की ओर जा रहा है बिहार-अमित शाह
(India)
आखिरकार बिहार विधानसभा चुनाव के लिए एनडीए ने सीटों का ऐलान कर दिया. बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी 20 सीटों पर ही मान गए. बीजेपी ने अपने पास 160 सीटें रखी हैं. गठबंधन बिहार में 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगा. बिहार विधानसभा चुनाव के लिए हुए सीटों के समझौते के ऐलान से पहले बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा. शाह ने कहा कि नीतीश 12 लाख करोड़ रुपये का भ्रष्टाचार करने वाली कांग्रेस के साथ मिलकर बिहार को भ्रष्टाचार मुक्त करने का वादा कर रहे हैं. लालू प्रसाद, जिनके शासन में अपराध बढ़ गया था, उनके साथ जंगलराज खत्म करने की बात कर रहे हैं.शाह ने कहा कि जहां तक विकास का सवाल है, तो नीतीश जो आंकड़े दे रहे हैं, वो आंकड़े भाजपा के साथ रहने तक के हैं. भाजपा के अलग होने के बाद अपराध बढ़ा है, जीडीपी गिरी है, बिहार जंगलराज की ओर जा रहा है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।