आरजेडी ने झारखंड में शुरू किया सदस्यता अभियान
(India)
विधानसभा चुनाव में करारी शिकस्त के बाद अब आरजेडी अपने संगठन को मजबूत बनाने में जुट गयी है। दुमका में संगठन विस्तार और मजबूती को लेकर पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरुआत की। पार्टी के प्रदेश महासचिव और दुमका जिला प्रभारी कैलाश यादव ने स्थानीय परिसदन में अभियान की शुरुआत की। मीडिया से बात करते हुए कैलाश यादव ने कहा कि पूरे झारखण्ड में वह संगठन को मजबूत बनाने में जुटे हुए है। उन्होंने मौजूदा रघुवर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश की रघुवर सरकार हर मामलों में विफल साबित हो रही है। उन्होंने प्रतिपक्ष के नेता हेमंत सोरेन पर भी निशाना साधा और कहा कि हेमंत को देर से सद्बुद्धि आयी है वरना झारखण्ड विधानसभा चुनाव में एनडीए कभी जीत का सपना नहीं देख पाती।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।