जीतनराम मांझी को झटका
(India)

हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) को मंगलवार को उस समय बडा झटका लगा जब पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री देवेंद्र यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राजग में हम को कम सीटें मिलने से नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दे दिया। यादव ने कहा कि मांझी के राजग में सीटों के बंटवारे में मात्र 20 सीटें स्वीकार कर लेने से उन्हें बडा आश्चर्य हुआ। उन्होंने कहा कि मांझी को सीटों के बंटवारे में खैरात दी गयी है। पार्टी के नेता और कार्यकर्ता सीटों के बंटवारे में हम के साथ ऐसा व्यवहार किये जाने से बहुत नाराज हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।