बिहार चुनाव : भाजपा की पहली सूची जारी
(India)

बिहार चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। इस सूची में बीजेपी ने 43 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है, हालांकि बीजेपी उम्मीदवारों के नाम की घोषणा के तुरंत बाद एनडीए की सहयोगी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी ने सख्त ऐतराज जताया। रालोसपा के मुताबिक सीटों के तालमेल पर बात चल रही थी। ऐसे में उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर देना गठबंधन धर्म के खिलाफ है। बाते दें कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति के साथ बैठक के बाद सूची जारी करते हुए कहा कि इनमें से 50 प्रतिशत से अधिक उम्मीदवार महिलाएं और युवा हैं जबकि करीब 60 प्रतिशत उम्मीदवार अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गों के हैं। यह बैठक करीब दो घंटे चली। इस बैठक में पीएम मोदी सहित बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।