भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक आज
(India)
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए आज शाम भाजपा की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक होनी है। इस बैठक में पार्टी उम्मीद्वारों के नाम तय कर दूसरी सूची जारी करेगी। इससे पहले पार्टी 43 उम्मीदवारों के नाम की एक सूची जारी कर चुकी है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, संसदीय बोर्ड के सदस्य, बीजेपी नेता जुएल ओराम, विजया राहतकर, बिहार भाजपा अध्यक्ष, राज्य के प्रभारी भूपेन्द्र यादव, अनंत कुमार और राज्य के दोनो सदनों के नेता सुशील कुमार मोदी और नंदकिशोर यादव शामिल होंगे। गौरतलब है कि इससे पहले लोक जनशक्ति पार्टी ने बिहार चुनाव के लिए अपने 12 उम्मीदवारों का ऐलान किया था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।