गुजरात में पटेल आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे पटेल नेता हार्दिक पटेल और उनके लगभग 35 समर्थकों को शनिवार देर रात जमानत मिल गई। हार्दिक और उनके समर्थकों को सूरत के सर्किट हाउस में मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया , जिन्होंने उन्हें जमानत दे दी। हार्दिक पटेल और उनके समर्थकों को सूरत में बिना प्रशासनिक मंजूरी के एकता यात्रा निकालने के आरोप में पुलिस ने मानगढ़ चैक के निकट हिरासत मे ले लिया था ,जिसके विरोध में सूरत, अहमदाबाद, महेसाणा सहित कई स्थानों पर प्रदर्शन हुए थे।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।