राबड़ी को हराने वाले विधायक भाजपा में शामिल
(India)
बिहार में हैट्रिक लगाने के लिए अपने पुराने साथियों से महागठबंधन करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को झटका लगा है. राघोपुर से जेडीयू विधायक सतीश कुमार बीजेपी में शामिल हो गए. ये वही सतीश कुमार हैं, जिन्होंने 2010 के चुनाव में लालू यादव की पत्नी राबड़ी देवी को हराया था. सतीश ने नीतीश पर मनमर्जी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि 2013 में बीजेपी से गठबंधन तोड़ने से पहले नीतीश ने किसी भी विधायक या पार्टी के किसी कार्यकर्ता से सलाह-मशविरा नहीं किया था. सतीश ने पार्टी बदलते हुए पीएम मोदी की तारीफ भी की. उन्होंने कहा कि आज बिहार के विकास के लिए मैं बीजेपी में शामिल हो रहा हूं. देश के लोकप्रिय पीएम मोदी के नेतृत्व में बिहार के विकास के लिए काम करेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।