आरक्षण के मुद्दे पर बीजेपी की ओर से संघ का सुझाव खारिज किए जाने के बाद संघ ने भी अपना रुख साफ कर दिया है। आरएसएस ने मोहन भागवत के बयान पर सफाई देकर मामला संभालने की कोशिश की है। बाकायदा विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि संघ प्रमुख मोहन भागवत ने मौजूदा आरक्षण नीति पर कोई सवाल नहीं उठाया। दरअसल, भागवत ने अपने मुखपत्र ऑर्गेनाइजर को दिए इंटरव्यू में आरक्षण की मौजूदा व्यवस्था में बदलाव की वकालत की थी। इस पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बीजेपी आरक्षण नीति पर पुनर्विचार के पक्ष में नहीं है। पिछड़ों और दलितों को आरक्षण जारी रहेगा। गुजरात में हार्दिक पटेल के पटेलों के लिए आरक्षण की मांग से इस पर नए सिरे से बहस शुरू हुई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।