सपा ने जारी की 19 उम्मीदवारों की सूची
(India)
तीसरे मोर्चे के प्रमुख घटक दल समाजवादी पार्टी ने सोमवार को अपने 19 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। प्रदेश अध्यक्ष रामचंद्र यादव द्वारा जारी पहली सूची में उनकी पत्नी नीतू चंद्र यादव का भी नाम है जो भभुआ विधानसभा से चुनाव लड़ रही हैं। पहली सूची में जिन उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गयी है, उनमें सुल्तानगंज से अमरजीत कुमार सिंह , बांका से कल्पना देवी, शेखपुरा से विजय कुमार यादव, रजौली से मोती राजबंशी , हिसुआ से नीतू कुमारी, जमुई से अब्दुल बाकी , बेगुसराय से दिलीप केसरी, सूर्यगढ़ा से रामानुज प्रसाद सिंह, लखीसराय से रामाशीष कुमार , जमालपुर से पप्पू यादव, घोरैया से गणेश पासवान , नाथनगर से दिवाकर चंद्र दुबे, कहलगांव से शोभाकांत मंडल , सरायरंजन से रामाश्रय साहनी, रोसड़ा से शत्रुघ्न पासवान , भागलपुर से गोपाल भारती, तेघरा से मोहम्मद शमशेर आलम , भभुआ से नीतूचंद्र यादव और चैनपुर से आलोक कुमार सिंह के नाम शामिल है।.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।