मथुरा में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल
(India)
कांग्रेस के वाइस प्रेसिडेंट राहुल गांधी ने सोमवार को मथुरा में कांग्रेस के चिंतन शिवर में पार्टी मेंबर्स से बात की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर जम कर निशाना साधा। वादे पूरा नहीं करने के लिए पीएम को आड़े हाथों लेते हुए राहुल ने कहा- जब मैं किसानों से मिलने जाता हूं तो वे मोदी को गाली देते हैं। आरएसएस पर हमलावर होते हुए राहुल ने कहा कि ये आरएसएस नहीं है, वर्ना स्टेज पर मोहन भागवत आते और कहते कि आसमान काले रंग का है और इसे सभी मान लेते। बता दें कि इससे पहले राहुल ने वृंदावन में बांके बिहारी के दर्शन भी किए।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।