प्रदेश के सबसे बडे खान घोटाले की गूंज अब दिल्ली तक पहंुच गई है। कांग्रेस इस मामले मंे अब सीबीआई जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने राजस्थान सरकार पर खनन घोटाले का आरोप लगाया है। कांग्रेस का आरोप है कि बीजेपी ने नियमों का उल्लंघन कर 653 माइंस का बिना बोली लगाए आवंटन किया। पायलट ने दावा किया है कि अगर इन खदानों की बोली लगती तो 45 हजार करोड़ रुपये की कमाई होती. तथाकथित राजस्थान खनन घोटाला मामले में कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मांग की है कि सभी 653 खदानों का आवंटन रद्द कर दिया जाए। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि आईएएस अधिकारी अशोक सिंघवी नेताओं तक पैसे पहुंचाते थे। पार्टी ने यह भी कहा कि सिंघवी वसुंधरा राजे के पिछले कार्यकाल में भी प्रधान सचिव थे। कांग्रेस ने मांग की है की राजस्थान खनन घोटाले की सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में सीबीआई जांच होनी चाहिए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।