बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ महागठबंधन के नेताओं ने धुआंधार प्रचार के लिए कमर कस ली है। महागठबंधन के प्रमुख नेता मुख्यमंत्री और जनता दल युनाइटेड के वरिष्ठ नेता नीतीश कुमार जहां आज से चुनाव प्रचार का अगाज करेंगे, वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद रविवार से प्रचार का आगाज करने वाले हैं। आरजेडी के वरिष्ठ नेता प्रेमचंद्र गुप्ता ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष रविवार को राघोपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव प्रचार का आगाज करेंगे। आरजेडी के स्टार प्रचारकों में लालू प्रसाद के अलावा उनकी पत्नी पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी, पुत्री मीसा भारती, पुत्र तेजस्वी यादव और वरिष्ठ नेता रघुवंश प्रसाद सिंह समेत कई और नेता शामिल होंगे। राघोपुर से आरजेडी के टिकट पर तेजस्वी पहली बार चुनाव लड़ रहे हैं। इधर, जेडीयू के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि पार्टी के स्टार प्रचारक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को समस्तीपुर के कल्याणपुर विधानसभा सीट से चुनाव प्रचार का शुरू करने वाले हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।