लोकतंत्र का खात्मा कर रही है केंद्र सरकार-आजाद
(India)
कांग्रेस ने अपने पार्टी और हिमाचल के सीएम वीरभद्र सिंह का पक्ष लेते हुए कहा के केन्द्र सरकार लोकतंत्र का खात्मा कर अपनी मनमानी चला रही है. कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि उनकी सरकार विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र में दुनिया को दिशा-निर्देश देने की कोशिश कर रही है। उनकी सरकार कैसे अपने देश में विपक्ष के साथ इस तरह पेश आ रही है? अपनी एजेंसी को अपने विपक्षी नेताओं के खिलाफ इस्तेमाल कर रही है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के सीएम वीरभद्र सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। सीबीआई ने भ्रष्टाचार के मामले में थ्प्त् दर्ज की है। इस सिलसिले में सीबीआई की 12 सदस्यों की टीम ने शिमला में वीरभद्र सिंह के घर पर छापा भी मारा है। उन पर आरोप है कि उन्होंने 2009 में गलत तरीके से 6 करोड़ रुपए कमाए। सीबीआई की दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी चल रही है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।