बिहार विधानसभा चुनाव में सत्ता के लिए नीतीश कुमार के साथ सियासी पैंतरे आजमा रहे राजद के वरिष्ठ नेता लालू प्रसाद यादव ने पीएम नरेंद्र मोदी के अमेरिकी दौरे पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि पीएम मोदी एनआरआई सीएम लाने के लिए विदेश गए हैं। उनकी इस टिप्पणी पर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि लालू यादव ऐसी बातें करते रहते हैं, वे हताश हैं। उन्होंने कहा कि लालू जी के कंधे पर बैठकर नीतीश जी काम करने की बात करते हैं। इससे बड़ा व्यंग्य नहीं हो सकता है। वहीं, लोक जनशक्ति पार्टी के युवा नेता चिराग पासवान ने कहा कि लालू जी को समझना चाहिए कि पीएम मोदी यूएन के सुरक्षा परिषद में भारत की स्थाई सीट की दावेदारी के लिए अमेरिका गए हुए हैं। गौरतलब है कि बिहार में पांच चरणों में चुनाव होने हैं और पहले चरण के लिए नामांकन भी हो चुका है। ऐसे में सियासी दल एक दूसरे पर जुबानी हमले का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।