आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे-लालू
(India)
राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद ने नवगछिया, पीरपैंती, नारायणपुर और खगडिया की चुनावी सभा में जमकर पिछड़ा कार्ड खेला। उनके निशाने पर आरएसएस और बीजेपी रही। नवगछिया के इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय, पीरपैंती के शेरमारी मैदान, नारायणपुर में जेपी कॉलेज और खगडिया के अलौली हाईस्कूल मैदान में वह चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आरएसएस साधु, संत, और महंथ को संरक्षण देता है। बिहार में जब से हम और नीतीश मिले हैं, कहता है जंगलराज-2 आ गया है। जंगलराज-2 नहीं, अब मंडलराज-पार्ट-2 आएगा। उन्होंने कहा कि वह आरक्षण को खत्म नहीं होने देंगे इसके लिए भले ही उन्हें फांसी ही क्यों ना हों

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।