पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ केजरीवाल की बैठक आज
(India)




दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल नरेंद्र मोदी के खिलाफ गैर बीजेपी, गैर कांग्रेसी मुख्यमंत्रयिों का मोर्चा बनाने की कोशिश करते नजर आ रहे हैं. केजरीवाल पांच राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बुधवार को बैठक करने जा रहे हैं. हालांकि न्योते के बावजूद यूपी के सीएम अखिलेश यादव ने इस मीटिंग से दूरी बना ली है. सीएम केजरीवाल गैर बीजेपी और गैर कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ को-ऑपरेटिव फेडरलिज्म पर सेमिनार करने वाले हैं. केंद्र के खिलाफ राज्यों को एकजुट करने की उनकी मुहिम शुरू होने से पहले ही दम तोड़ती नजर आ रही है, क्योंकि ब्ड अखिलेश यादव ने सेमिनार में शामिल होने से इनकार कर दिया है. नीतीश कुमार का कार्यक्रम भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ही जुड़ने का है. इसके अलावा पश्चिम बंगाल, मिजोरम और त्रिपुरा के सीएम के सेमिनार में आने की उम्मीद है.






















Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।