हार्दिक पटेल ने बनाया नया संगठन
(India)
पाटीदार अनामत आंदोलन समिति के नेता हार्दिक पटेल ने बुधवार को घोषणा की कि वह अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना का गठन करेंगे और इस संगठन के तहत देशभर के कुर्मी, गुज्जर, मराठा और पटेल समुदायों को एकजुट किया जाएगा. गुजरात में पटेल समुदाय के लिए आरक्षण का आंदोलन चला रहे हार्दिक ने कहा कि नया संगठन आरक्षण के मुद्दे पर इन समुदायों का समर्थन जुटाने की कोशिश करेगा. हार्दिक पटेल ने कहा, अखिल भारतीय पटेल नवनिर्माण सेना देश के किसानों, मजदूरों और युवाओं के लिए लड़ेगी. उन्होंने ने कहा कि वह सरकारी नौकरियों में जाति आधारित आरक्षण के लिए भी लड़ाई लड़ेंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।