अरूण जेटली ने जारी किया भाजपा का ‘दृष्टिपत्र’
(India)
केंद्रीय वित्तमंत्री अरूण जेटली ने यहां गुरूवार को सत्तारूढ़ महागठबंधन पर तंज कसते हुए कहा कि ‘जंगलराज’ के निर्माता-निर्देशक तो वही हैं, सिर्फ अभिनेता बदल गए हैं। अभिनेता बदलने से कोई अंतर पड़ने वाला नहीं है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पटना में भाजपा का ‘दृष्टिपत्र’ जारी करते हुए जेटली ने कहा कि आज जो महागठबंधन है, उसमें शामिल किसी भी दल के पास राजनीतिक स्थिरता नहीं है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।