बिहार में आज से मोदी करेंगे प्रचार
(India)
विदेश दौरे से लौटते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार चुनाव के प्रचार में एक बार फिर जुट गए है आज बांका में वो एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. इससे पहले प्रधानमंत्री झारखंड के खूंटी और दुमका में योजनाओं का शुभारंभ करेंगे. तय कार्यक्रम के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र दिल्ली से रांची के लिए रवाना होंगे. पीएम खूंटी में सोलर पावर प्लांट का उद्घाटन करेंगे झारखण्ड के दुमका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुद्रा बैंक योजना का शुभारंभ करेंगे. .झारखंड दौरे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार के बांका जाएंगे. यहां वो एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगे. उसके बाद पूर्णिया होते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।