जन अधिकार पार्टी के संयोजक पप्पू यादव ने कहा कि राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने 4 करोड़ रुपये लेकर अपराधियों को टिकट बेचा है। वे बिहार में पुनरू जंगलराज स्थापित करना चाहते हैं। यादव गुरुवार को टेटियाबंबर प्रखंड मुख्यालय स्थित जगन्नाथ उच्च विद्यालय के मैदान में तारापुर विधानसभा क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी अनिता देवी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। पूर्व मंत्री व मांझी विधानसभा क्षेत्र के निवर्तमान विधायक गौतम सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में रालोसपा पर पांच करोड़ रुपये में मांझी सीट का सौदा करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मांझी की सीट के बदले जहानाबाद सीट लेकर वहां रालोसपा का टिकट पांच करोड़ रुपये में बेच दिया गया।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।