भाजपा शासित राज्यों में अपराध ज्यादा-नीतीश
(India)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि देश की राजधानी दिल्ली और भाजपा शासित राज्यों में बिहार से अधिक अपराध होता है. यह मैं नहीं, भारत सरकार के अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जारी आंकड़े बोलते हैं. सबको बिहार में जंगलराज दिखाई देता है. उन्होंने कहा कि बिहार में जंगलराज की बात करने वाले नेता बतायें कि दिल्ली, मध्यप्रदेश, हरियाणा में तो बिहार से अधिक अपराध होते हैं, तो वहां क्या मंगलराज चल रहा है. उन्होंने कहा कि भाजपा के पास तो अभी उसका नेता ही फाइनल नहीं है कि अािखर चुनाव बाद उनका मुख्यमंत्री कौन होगा।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।