मुलायम के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
(India)
आईपीएस अधिकारी को फोन पर धमकाए जाने के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रमुख मुलायम सिंह यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गई है। यह सूचना मिलने के बाद उत्तर प्रदेश के निलंबित आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने अपना धरना खत्म कर दिया। अमिताभ के अनुसार, उन्हें हालांकि एफआईआर की कॉपी अभी भी नहीं मिली है। इसकी शिकायत उन्होंने पुलिस महानिदेशक जगमोहन यादव से भी की है। अमिताभ ने जानकारी में बताया कि मुलायम सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की सूचना मुझे कोर्ट के माध्यम से मिली है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।