पटेल आरक्षण के नेता हार्दिक पटेल ने शनिवार को सूरत में विवादास्पद बयान दिया है कि पटेल समुदाय के नौजवानों को खुदकुशी करने की जगह दो-तीन पुलिसवालों की हत्या कर देनी चाहिए। हार्दिक पटेल ने विपुल देसाई नाम के एक युवक को नसीहत दी। पटेल कभी आत्महत्या नहीं करते। उन्होंने कहा अगर तुम्हारे पास हिम्मत है तो दो-तीन पुलिसवालों को मार डालो। गौरतलब है कि विपुल देसाई ने आंदोलन के समर्थन में अपनी जान देने की बात कही थी. हार्दिक पटेल एक स्थानीय न्यूज चैनल की टीम के साथ विपुल देसाई के घर पर पहुंचे थे। हालांकि सरदार पटेल ग्रुप के संयोजक लालजी पटेल ने हार्दिक पटेल के बयान से किनारा कर लिया है. गौरतलब है कि लालजी पटेल ने ही पटेल समुदाय के लिए ओबीसी कोटे के तहत आरक्षण की मांग को लेकर आंदोलन की शुरुआत की थी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।