लालू के साथ मंच साझा नहीं करेंगी सोनिया
(India)
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के हिंदुओं के बीफ खाने के बयान से कांग्रेस के नेता खफा हैं। इसी बीच लालू ने भी कहा है कि वह सोनिया गांधी के साथ मंच साझा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि वे प्रदेश में कांग्रेस के साथ गठबंधन में बने रहेंगे, लेकिन उनके साथ मंच साझा नहीं करेंगे। बीफ के बयान पर रविवार को दिल्ली के गलियारों में दिनभर चर्चा रही कि सोनिया गांधी भी खफा हैं। यहां तक कि वे अब लालू के साथ मंच भी साझा नहीं करना चाहतीं। मीडिया में दिन भर चली खबरों के बावजूद छोटी-छोटी बातों पर प्रतिक्रिया देने वाले कांग्रेस के प्रवक्ता चुप रहे। लगभग ऐसी ही बात जदयू के साथ रही। जदयू का कोई भी नेता बीफ के मामले में कुछ भी बोलने के लिए तैयार नहीं हुआ। कई रैलियों को संबोधित करने वाले नीतीश भी इस मामले पर खामोश रहे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।