लालूजी, ये बताएं कि आप चुनाव क्यों नहीं लड़ सकते-मोदी
(India)


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सासाराम में रैली को संबोधित कर रहे हैं। उनके साथ वहां प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय, हम के नेता जीतन राम मांझी, उपेंद्र कुशवाहा भी मंच पर मौजूद हैं। रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, मोदी ने कहा, जरा लालू जी से पूछिए कि आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया कि कोर्ट ने उन्हें बिहार की राजनीति से बाहर कर दिया। वो ये बताने का हिम्मत तो दिखाएं कि उन्होंने क्या किया था, जरा बिहार की जनता को बताओ तो सही। वो तो रिमोट से बिहार को चलाना चाहते हैं। वो कहते हैं, मैं बिगबॉस हूं। मैं जैसा कहूंगा उनको वैसा ही करना होगा। क्या आपको ऐसी सरकार चाहिए बिहार में। तीसरे हैं नीतीश, जिनका अहंकार उनको खुद को ले डूबा है। सबसे ज्यादा जो उन्होंने पाप किया है, एक दलित के बेटे जो बिहार का मुख्यमंत्री बना, उसे निजी स्वार्थ के लिए सत्ता से बेदखल कर दिया गया। वह मांझी का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने कहा, बिहार में जंगलराज लाने के लिए दुनिया को समझा रहे हैं। मोदी ने कहा, सरकार का हिसाब देने के बजाए ये क्या कर रहे हैं। हर दिन सुबह डिक्शनरी खोलके नई गाली निकालो और मोदी को गाली दो। 2019 में जब लोकसभा का चुनाव होगा तो मैं अपने काम का हिसाब दूंगा। जनता इनसे भी पूछे कि साठ साल में आपने क्या किया। कितने कारखाने उन्होंने बंद करा दिए। इतने सालों में कितने नौजवानों का पलायन हुआ। लेकिन ये अपने काम का हिसाब नहीं देते। पहले ये जंगलराज वाले थोड़ा शर्माते थे। इन दिनों तो स्थिति ऐसी है कि ये जंगलराज पर भाषण दे रहे हैं। ये इनकी हिम्मत तो देखिए। उनकी नजर में जंगलराज होना गुनाह नहीं है। अब बिहार को विकासराज की जरूरत है। ये धान का कटोरा कहे जाने वाले इलाके का किसान परेशान क्यों है। यहां की सरकार को सुध लेने की फुरसत नहीं है। ऐसे लोग कभी बिहार का भला नहीं करेंगे। बिहार के नौजवानों को बेरोजगार करने का पाप इन लोगों ने किया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।