चुनाव आयोग के निर्देश के बाद आखिरकार कैमूर के डीएम ने पीएम नरेंद्र मोदी को भभुआ में रैली की इजाजत दे दी है। भभुआ में मोदी की रैली के लिए मंच बनाने का काम भी अंतिम दौर में पहुंच गया है। मोदी 12 अक्टूबर को 12.30 बजे भभुआ हवाई अड्डे पर रैली करेंगे। यह जानकारी भाजपा प्रदेश महासचिव सुधीर शर्मा और सभा के प्रभारी ओम बिरला ने दी। वहीं अब इस मामले में महागठबंधन ने चुनाव आयोग के पास फरियाद की है। उनकी मांग है कि वोटिंग के दौरान पीएम की रैली पर रोक लगे या फिर उसके टीवी प्रसारण पर रोक लगाई जाए। ऐसा न होने से वोटिंग प्रभावित हो सकती है। इससे पहले डीएम ने भभुआ में 12 अक्टूबर को प्रस्तावित पीएम नरेंद्र मोदी की रैली को अनुमति नहीं दी थी। अनुमति नहीं देने पर आपत्ति जताते हुए भाजपा नेताओं ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी, मंगल पांडेय, राष्ट्रीय महामंत्री भूपेन्द्र यादव व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मुलाकात की। कहा, कैमूर हवाई अड्डा मैदान (भभुआ) में पीएम की 12 अक्टूबर को सभा निर्धारित है। एसपीजी ने अपनी रिपोर्ट में इस सभा को हरी झंडी दे दी है। बावजूद उन्होंने अब तक इस सभा की अनुमति नहीं दी है। उन्होंने ऐसा सरकार के दबाव में किया है।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।