शिवसेना ने पाक विरोध को बताया जायज
(India)
पाकिस्तान के पूर्व विदेश मंत्री खुर्शीद महमूद कसूरी की किताब के मुंबई में विमोचन को लेकर विरोध कर रही शिवसेना ने कहा कि कसूरी भारत विरोधी है। उन्होंने भारत के विरोध में कश्मीर में गतिविधियां की, इसलिए उनका कार्यक्रम क्यों? ऐसा कहा जा रहा है कि हमने विरोध वापिस ले लिया है लेकिन सफेद झूठ है। हम विरोध जारी रखेंगे। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने प्रेस कांफ्रेंस कर कहा कि सुधीन्द्र कुलकर्णी के बारे में कहा वह पाकिस्तान के एजेंट है। आयोजन करने वालों का मुंह काला है। स्याही पोतना विरोध की लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है। वे इस पर इतना नाराज है। सोचिए हमारे जवान मारे जाते हैं और उनका खून बिखरता है। यह स्याही नहीं हमारे जवानों का खून है। यदि आपको हिंसा देखनी है तो कश्मीर जाइए वहां हर रोज हमारे सैनिक मारे जाते हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।