प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को बिहार के जहानाबाद में रैली की। उन्होंने नीतीश सरकार में मंत्री के घूस लेते स्टिंग में फंसने पर तंज कसा। पीएम ने स्टिंग का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, “जेपी का इससे बड़ा अपमान नहीं हो सकता। उनकी जयंती के दिन ही एक मंत्री चार लाख रुपए की घूस लेते पकड़े गए। जब तक भाजपा सरकार में थी तब तक कोई स्टिंग ऑपरेशन नहीं हुआ। जब से इस महाशय ने नया जोड़ीदार खोज लिया है। तब से सारी पार्टी बिगड़ने लगी। इनपर तो कोर्ट ने ठप्पा भी लगा दिया है। अगर यही चलता रहा तो बिहार में कुछ नहीं बचेगा। अगर जेपी की जयंती मनानी है तो ऐसे लोगों को चुन-चुन कर साफ कर दो।” 1975 में लोकतंत्र की हत्या की गई। जयप्रकाश बाबू को जेल में डाल दिया गया। वह देश में भ्रष्ट्राचार को मिटाने आए थे। जेपी को भ्रष्ट्राचार के खिलाफ लड़ने के कारण जेल में डाला गया। पूरे देश में जयप्रकाश की जयंती भ्रष्ट्राचार के खिलाफ जंग के लिए मनाई जाती है। उनके चेले जो कभी जेपी-जेपी करते थे उन्होंने जेपी की जयंती कैसे मनाई।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।