बिहार में भाजपा के पक्ष में माहौल-मुलायम
(India)
बिहार विधानासभा चुनाव प्रचार में सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है. उनका कहना है कि बिहार में बीजेपी की पक्ष में माहौल है. ऐसा लग रहा है कि वहां बीजेपी सरकार बना ले जाएगी. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि बीजेपी ने भले ही अपने पक्ष में माहौल बना लिया हो लेकिन इस बीच आरक्षण के लिए जो बहस शुरू हो गई है उससे बीजेपी को नुकसान हो सकता है. सपा सुप्रीमो ने ये बात लखनऊ में राम मनोहर लोहिया की 49 वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि पिछले दिनों मैं चुनाव प्रचार के लिए बिहार गया था वहां पर ऐसा लग रहा है कि बीजेपी ने अपने पक्ष में माहौल बना लिया है. सपा सुप्रीमो ने कहा कि वो बिहार में सत्ता परिवर्तन चाहते थे क्योंकि नीतीश और लालू के शासन में बिहार का विकास नहीं हुआ है जिस तरह से होना चाहिए था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।