बिहार में चुनावी ताल ठोकते हुए एआईएमआईएम चीफ असदउद्दीन ओवैसी मंगलवार को पूर्णिया पहुंचे। प्रधानमंत्री मोदी समेत तमाम विपक्षी दलों को निशाने पर लेते हुए ओवैसी ने कहा कि सभी ने उनका और उनकी बिरादरी का इस्तेमाल ही किया है। ओवैसी ने लोगों से अपील की कि वो अन्याय और अपनी इज्जत के लिए वोट करें। रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधा हमला बोलते हुए ओवैसी ने कहा, अगर कोई मरता है तो यह धर्म और जाति से ऊपर है। क्या मोदी जी ये बताएंगे कि बीते वर्षों में रूरल इनकम में कमी क्यों आई है।. मोदी जी जिस अलादीन का चिराग लेकर घूम रहे हैं, उसमें एक जिन्न भी है। यह वही जिन्न है, जिसने इकलाख की जिंदगी ले ली। ओवैसी ने कहा कि दलित मुसलमानों के पास खाने के लिए पैसे नहीं हैं. ऐसे में वो बीफ कहां से खरीदेंगे और खाएंगे. दलित मुसलमान अभी भी समुचित पोषण की लड़ाई लड़ रहे हैं. रैली के दौरान ओवैसी ने भीमराव अंबेडकर को महात्मा गांधी से बड़ा नेता बताते हुए कहा कि अंबेडकर यह जानते थे कि भारत एक हिंदू राष्ट्र कभी नहीं बन सकता, इसलिए उन्होंने सभी के लिए नियम बनाए।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।