मोदी के लिए लालू ने फिर किया अपशब्दों का इस्तेमाल
(India)
आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया है.मंगलवार को बिहार के जहानाबाद के मखदुमपुर में चुनावी रैली में लालू ने पीएम नरेंद्र मोदी को फिर ब्रह्मपिशाच कहा. लालू यहीं नहीं रूके उन्होने मर्यादा लांगते हुए कहा कि हम मोदी का बधिया कर देंगे..... बता दें कि कुछ दिनों पहले भी लालू ने एक रैली में मोदी के खिलाफ ऐसे ही शब्दों इस्तेमाल किया था.... वहीं, इसी रैली में माइक के ठीक से काम न करने पर भी लालू भड़क गए.... उन्होंने माइकवाले पर गुस्सा निकालते हुए कहा, वोट लेना नहीं होता तो तुम्हें पटक-पटक के मारते... लालू ने बीजेपी को आरएसएस का मुखौटा बताया है जो देश में नफरत और जहर फैलाती है... बीजेपी के लोग काला धन लाने की बात करते थे, लेकिन अभी तक वापस नहीं आया... 15 लाख रुपए देने की बात भी की थी, लेकिन कुछ नहीं मिला.....जब हमने पूछा तो कहते हैं यह तो जुमला था.....

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।