‘लोकतंत्र के लिए खतरा बनी भाजपा की सरकार’
(India)

बिहार के बक्सर में सोनिया गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, उनका मुख्यमंत्री कौन होगा ये पता नहीं। दालों और सब्जियों की आसमान छूती कीमतों पर क्या मोदी जी को आपकी आवाज सुनाई पड़ती है। मोदी जी को किसानों की आवाज नहीं सुनाई दे रही। उन्होंने कहा कि हाल ही में गुजरात में हीरों के कारोबार से जुड़े पचास हजार बिहारियों की नौकरी चल गई। क्या बेरोजगारी ऐसे दूर होगी। वे जब बिहार आते हैं तो बिजली की समस्या याद आ जाती है जबकि खुद अपने चुनावी क्षेत्र में 24 घंटे बिजली नहीं दे पाए हैं। सोनिया ने शिक्षा बजट में भारी कटौती पर भी मोदी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा, भाजपा का गठबंधन अवसरवादी है। भाजपा की सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा बन गई है। ये सांप्रदायिक तनाव फैलाया जा रहा है। मोदी के साठ साल के हिसाब को भी सोनिया ने मंच से दिया। आजादी के समय से लेकर मामला उठाया। उन्होंने कहा कि हमने लोकतंत्र को मजबूत किया तभी मोदी जी प्रधानमंत्री बन पाए हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।