गोहत्या, दादरी कांड और बीफ पर बीजेपी नेताओं के विवादित बयानों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नाराज हैं। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है। सूत्रों के मुताबिक, इसी मुद्दे को लेकर रविवार को बीजेपी प्रेसिडेंट अमित शाह ने हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर, सांसद साक्षी महाराज, मुजफ्फरनगर के सरधना के एमएलए संगीत सोम, एमपी संजीव बालियान, केंद्रीय मंत्री महेश शर्मा को अपने घर पर तलब किया। माना जा रहा है कि इस मीटिंग में बीते दिनों बीजेपी नेताओं की ओर से दिए गए विवादित बयानों पर चर्चा हुई। साथ ही शाह ने उन्हें आगे से ऐसा न करने की वॉर्निंग दी। हालांकि, मीटिंग के बाद संगीत सोम ने कहा कि वे पार्टी से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करने के लिए अमित शाह से मिले। बातचीत के टॉपिक के बारे में उन्होंने कोई जानकारी नहीं दी।
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।