‘मोदीजी, पुलिस और एसीबी हमें सौंप दीजिए’
(India)
दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार संबंधी एक नए सर्वेक्षण के परिणाम को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला तेज करते हुए मंगलवार को कहा कि उन्हें जिद छोड़ देनी चाहिए और पुलिस एवं भ्रष्टाचार निरोधक शाखा आप सरकार को सौंप देनी चाहिए। केजरीवाल ने ट्वीट की एक श्रृंखला में दावा किया कि सर्वेक्षण के परिणामों ने प्रधानमंत्री मोदी की क्षमताओं और इरादों पर प्रश्न खड़े किए हैं जबकि परिणामों में दिखाया गया है कि दिल्ली सरकार में भ्रष्टाचार कम हुआ है, जो आप सरकार की नीयत और प्रशासनिक क्षमताओं को साबित करता है।उन्होंने अपने ट्वीट में कहा, सीएमएस सर्वेक्षण के आज चैंकाने वाले परिणाम आए हैं। दिल्ली पुलिस सर्वाधिक भ्रष्टाचारी है। यह मोदी जी की क्षमताओं और इरादों पर जोरदार हमला है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।