अरुण जेटली ने साधा शिवसेना पर निशाना
(India)
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने शिवसेना के विरोध करने के तरीके पर एतराज जताते हुए कहा कि देश में विरोध करने का हक सबको है लेकिन विरोध का तरीका लोकतांत्रिक होना चाहिए। जेटली ने कहा कि जिस तरह की घटनाएं हो रही है वो भारत में बहस के स्तर को नीचे ले जा रही है। जेटली ने कहा कि प्रचार के लिए जो हथकंडे अपनाए जा रहे हैं वो निंदनीय हैं। वित्त मंत्री जेटली ने शिवसेना के नेताओं का नाम लिए बगैर उन्हें संयम बरतने की नसीहत दी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।