केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने अपने हालिया बयान से विवादों को हवा दे दी है। नई दिल्ली में एक कार्यक्रम के अवसर पर उन्होंने कहा कि वह दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल के इस बयान से सहमत हैं कि उत्तर भारतीयों को नियम तोड़ने में मजा आता है।रिजिजू ने पुलिस से संबंधित विषयों पर एक थिंक टैंक के उद्घाटन समारोह से इतर कहा, उत्तर भारतीयों को नियम तोड़ने में ‘आनंद आता है और उन्हें इसका गर्व होता है।’ उन्होंने कहा, ‘मैं दिल्ली के एक पूर्व उपराज्यपाल के कुछ वर्ष पहले दिए गए बयान का गवाह हूं। उन्होंने कहा था कि उत्तर भारत के लोगों को नियम तोड़ने में आनंद आता है लेकिन शाम तक उन्हें माफी मांगने को मजबूर होना पड़ा था।’ रिजिजू ने कहा, ‘लेकिन मुझे लगता है कि जो उन्होंने जो कहा था, वह सही था।’
Digital Desk: Kamal
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।