आज रामलीलाओं में शिरकत करेंगे कई राजनेता
(India)
सत्य की असत्य पर विजय का प्रतीक विजयादशमी आज विभिन्न रामलीलाओं में आस्था के साथ मनाया जा रहा है। दिल्ली की प्रमुख रामलीलाओं में देश के दिग्गज नेताओं के आने की संभावना है। लगभग सभी रामलीला समितियों ने नेताओं को अपने यहां रावण पुतला दहन के अवसर पर आमंत्रित किया है। नई दिल्ली इलाके में हो रही प्रमुख रामलीला समितियों ने प्रधानमंत्री के आने की पुष्टि नहीं की है। हालांकि इससे पहले कई रामलीलाओं में प्रधानमंत्री आते थे।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।