दलित किशोर ने की थी आत्महत्या-खट्टर
(India)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शुक्रवार को दावा किया कि सोनीपत में 15 साल के दलित किशोर ने आत्महत्या की थी और घोषणा की कि मुआवजा के अतिरिक्त उसके परिवार के एक सदस्य को नौकरी दी जाएगी। दलित किशोर के परिवार ने आरोप लगाया है कि कबूतर चोरी के मामले में आरोपित किए जाने के बाद पुलिस ने उसे पीटा और उसकी मौत हवालात में हुई जिसके बाद खट्टर ने यहां मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, ‘पोस्ट मार्टम रिपोर्ट इसपर प्रकाश डालेगी कि आत्महत्या क्यों हुई और किन कारणों से हुई।’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।