आज मोदी के ‘आसपास’ ही रहेंगे लालू
(India)
राजद प्रमुख लालू प्रसाद की आज होनेवाली चुनाव सभाएं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुनावी सभाओं के इर्द- गिर्द होगी. आज पूर्व निर्धारित चुनावी सभाओं में राजद ने तब्दीली की है. राजद ने लालू प्रसाद की सभी सभाएं तीसरे चरण के होनेवाले मतदान वाली सीटों पर ही तैयार की हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी तीसरे चरण के प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनाव सभाओं को संबोधित करेंगे. लालू प्रसाद की सुबह 11 तरैया विधानसभा क्षेत्र में चुनाव सभा है. इसके पहले सारण क्षेत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा मढ़ौरा विधानसभा में निर्धारित है.

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।