तांत्रिक के साथ नीतीश के वीडियो से बवाल
(India)

बिहार चुनाव में तांत्रिक के आने का भी हो हल्ला शुरू हो गया। भाजपा सांसद गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का एक वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इसमें वह एक तांत्रिक के पास देखे जा रहे हैं। हालांकि वीडियो में कोई आवाज स्पष्ट सुनाई नहीं दे रही लेकिन तांत्रिक बाबा ये कहते दिख रहे हैं कि लालू मुर्दाबाद...। लालू ने इस वीडियो पर प्रतिक्रिया में सिर्फ इतना कहा है कि वह खुद सबसे बड़े तांत्रिक हैं।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।