शिवसेना का विरोध गुड़गांव तक पहुंचा
(India)
शिवसेना का पाकिस्तानी कलाकारों के खिलाफ विरोध जारी है. शनिवार को यह विरोध मुंबई से निकलकर गुड़गांव तक आ पहुंचा. गुड़गांव में पाकिस्तानी गायकों के कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर शिवसेना के कुछ कार्यकर्ता आ धमके और हंगामा करने लगे.शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने मंच पर लगे पाकिस्तान के झंडे भी नीचे गिरा दिए और हंगामा करने लगे. कार्यक्रम गुड़गांव के ओपन एयर थियेटर में चल रहा था।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।