आरक्षण में कोई बदलाव नहीं करेगी भाजपा-मोदी
(India)

नालंदा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आरक्षण मुद्दे पर लगातार बिहार में घिरती भारतीय जनता पार्टी को मजबूती से बचाने का प्रयास किया। उन्होंने लालू पर हमला बोलते हुए कहा, वह आरक्षण का मुद्दा उठा रहे हैं। बताओ मैं गुजरात में इतने साल मुख्यमंत्री रहा, भाजपा की कई राज्यों में सरकार है, अटल जी कई सालों तक सरकार में रहे पर हमने कभी आरक्षण व्यवस्था को हाथ नहीं लगाया। हमने गरीबी देखी है, बाबा साहब ने जिस व्यवस्था को दिया हम उसका सम्मान करते हैं। फिर भी लालू जी ये मुद्दा उठा रहे हैं क्योंकि उनके पास विकास का मुद्दा नहीं है। ये पहला चुनाव ऐसा है जिसमें बड़े भाई छोटे भाई ने 80 प्रतिशत चुनाव आउटसोर्स कर दिया है। वो किया है दिल्ली में। वहां एयरकंडीशन कमरे में बैठकर नई नई कथाएं गढ़ने वाला एक कांट्रैक्ट दिया गया है। सिर्फ 20 प्रतिशत चुनाव ही उनका बचा है। अपने तीसरे पड़ाव में नालंदा पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बिहार में जिस तरह की हवा दिख रही है ये माहौल साठ सालों तक जिन लेागों ने बिहार को बर्बाद किया ऐसे तीनों लोगों को सजा देने के लिए दिख रहा है। जिस बिहार के पास नालंदा जैसी विरासत हो, उसकी तरक्की होनी चाहिए थी लेकिन सत्ता में डूबे लोगों को इसकी याद नहीं आई। नीतीश पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, बिहार को लोकतांत्रिक बाबू बिहार को बचाने के लिए जंतर मंतर की जरूरत नहीं है। इसके लिए यही लोकतंत्र की ताकत काफी है। आज जब बिहार के चुनाव का मुद्दा विकास होना चाहिए तब छोटे भाई बड़े भाई क्या मुद्दा बना रहे हैं। कबूतर काटेंगे, धुआं करेंगे। ये क्या हो रहा है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।