अरुण शौरी ने फिर बोला पीएम मोदी पर हमला
(India)
अटल बिहारी वापजेयी की सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे अरुण शौरी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर हमला बोला है. उन्होंने अर्थव्यवस्था के खराब प्रबंधन के लिए एनडीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के दिनों को याद करना शुरू कर दिया है. अरुण शौरी ने मौजूदा पीएमओ को अब तक का सबसे कमजोर बताया है.शौरी ने एक पुस्तक के विमोचन के मौके पर कहा, ‘अब डॉ. मनमोहन सिंह को लोग याद करने लगे हैं. सरकार की नीतियां बनाने का तरीका कांग्रेस जैसा है और गाय का मुद्दा है. नीतियां समान हैं. शौरी ने कहा कि दूसरा अंतर यह है कि यह साफ तौर पर मानना है कि अर्थव्यवस्था के प्रबंधन का मतलब सुखिर्यों का प्रबंधन है और वास्तव में यह काम करने वाला नहीं है। पूर्व मंत्री ने कहा, ‘हर व्यक्ति व्यस्त है और हर व्यक्ति बहुत मेहनत कर रहा है लेकिन यह बड़ी चीजों में तब्दील नहीं हो रहा, यह उस समय यूपीए सरकार समस्या थी’।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।