फिर छलका शत्रुघ्न का दर्द
(India)
शत्रुघन सिन्हा ने पार्टी में अपनी अनदेखी को लेकर पार्टी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा, ‘’मैं फोटो पोस्टर का मोहताज नहीं हूं लेकिन मुझे प्रचार से नजरअंदाज किया गया. मुझे सुशील मोदी और मंगल पांडे की श्रेणी में भी नहीं रखा गया. अफसोस इस बात का है कि इस बात की जानकारी जब सेंट्रल लीडरशिप को हुई तो उन्होंने भी कोई संरक्षण नहीं दिया. अब मुझे सिर्फ ट्विटर का ही सहारा है.’’

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।