अखिलेश ने मंत्रिमंडल में किया बड़ा बदलाव
(India)
यूपी के राज्यपाल राम नाईक ने गुरुवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के प्रस्ताव पर पांच कैबिनेट और तीन राज्य मंत्रियों को पद मुक्त कर दिया। मंत्रिमंडल से हटाये गए मंत्रियों के विभाग का जिम्मा मुख्यमंत्री को सौंप दिया गया है। अखिलेश सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार 31 अक्टूबर को किया जाएगा। राजभवन के प्रवक्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के प्रस्ताव पर राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह मंत्री स्टाम्प और न्याय शुल्क पंजीयन व नागरिक सुरक्षा, अम्बिका चैधरी मंत्री पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग कल्याण, शिव कुमार बेरिया मंत्री वस्त्र उद्योग एवं रेशम उद्योग, नारद राय मंत्री खादी एवं ग्रामोद्योग और शिवाकान्त ओझा मंत्री प्राविधिक शिक्षा को उनके पद से हटा दिया है। इसके अलावा आलोक कुमार शाक्य राज्यमंत्री प्राविधिक शिक्षा, योगेश प्रताप सिंह ‘योगेश भइया’ राज्यमंत्री बेसिक शिक्षा, भगवत शरण गंगवार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग को भी मंत्री पद से पदमुक्त कर दिया है। राज्यपाल ने पदमुक्त किये गये इन मंत्रियों के विभागों का कार्य अतिरिक्त कार्य प्रभार के रूप में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को आवंटित कर दिया है।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।