गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में आज मोदी की चुनावी सभाएं
(India)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को गोपालगंज और मुजफ्फरपुर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। गोपालगंज जिले के बरौली विधानसभा क्षेत्र के दानापुर मैदान में पीएम की सभा सुबह 11 बजे होगी। उसके बाद दोपहर 12.25 बजे वे मुजफ्फरपुर के पताहीं हवाई अड्डे पर सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी पटना पहुंच चुके हैं। वहां से वह सीधे गोपालगंज के सभा स्थल पर पहुंचेंगे। बिहार के गोपालगंज में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक जनसभा को संबोधित करेंगे। उन्हें सुनने के लिए लोग जुटने सुबह से ही शुरु हो गए थे। 10.40 पर इस सभा की शुरुआत होगी। गोपालगंज की सभा में आए लोगों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। मंच सज चुका है और सुरक्षा के लिए भी व्यापक प्रबंध किए गए हैं। एक और 2 नवंबर को भी बिहार में प्रधानमंत्री की सभाएं होंगी। इसी के साथ पीएम की बिहार चुनाव के दौरान कुल 25 सभाएं हो जाएंगी।

Digital Desk: Kamal

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।